मुख्यमंत्री के निर्देश पर सीएम घोषणाओं की अपर मुख्य सचिव ने की समीक्षा

  • लोनिवि, सिंचाई व शहरी विकास विभाग को तय समय तक कार्यों को पूर्ण करने के दिए निर्देश

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर अपर मुख्य सचिव आनन्दवर्द्धन ने लोक निर्माण विभाग, सिंचाई विभाग एवं शहरी विकास विभाग से संबंधित मुख्यमंत्री घोषणा कार्यों की की समीक्षा की गई है। सभी विभागों को तय समय तक काम पूर्ण करने के निर्देश दिये हैं।

लोक निर्माण विभाग: लोक निर्माण विभाग के अन्तर्गत द्वितीय चरण के निर्माण कार्यों की कुल स्वीकृत घोषणायें 510 है जबकि प्रथम चरण प्री कंस्ट्रक्शन की स्वीकृत घोषणायें 234 है। अवशेष घोषणाओं में 12 निरस्त होने वाली घोषणायें है तथा 98 घोषणाओं के आगणन शासन में प्राप्त हो चुके हैं जबकि 33 घोषणाओं के अवशेष आगणन प्राप्त होने है।

सिंचाई विभाग: सिंचाई विभाग की समीक्षा के दौरान बताया गया कि विभाग के अन्तर्गत कुल 223 घोषणाओं में 133 के शासनादेश निर्गत किये जा चुके है जबकि 90 पर कार्यवाही गतिमान है।

शहरी विकास: शहरी विकास विभाग की समीक्षा के दौरान बताया गया कि विभाग के अन्तर्गत कुल 200 घोषणाएं हुई हैंए जिनमें से 138 घोषणाओं में शासनादेश निर्गत किये जा चुके हैं तथा 62 घोषणाओं में कार्यवाही गतिमान है। उक्त 62 घोषणाओं में से 15 घोषणाओं के प्रस्ताव शासन में प्राप्त हो चुके हैं। उक्त 15 घोषणाओं में मुख्यमंत्री कार्यालय को सन्दर्भित 06 घोषणाओं के शासनादेश 01 सप्ताह के भीतर निर्गत किये जायें।
ऋषिकेश में कूड़ा निस्तारण के लिए ट्रेचिंग ग्राउंड की व्यवस्था सम्बन्धी घोषणा के सम्बन्ध में 1 माह के भीतर शासनादेश निर्गत किये जाने की कार्यवाही करने के भी निर्देश अपर मुख्य सचिव ने दिये हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here