अमेरिकी चुनाव : इस बार भी 12 भारतीय मूल के लोगों ने स्टेट इलेक्शन में बाजी मारी

वॉशिंगटन। इस बार के चुनाव में भारतीय मूल के अमेरिकी डॉ. एमी बेरा दूसरी बार हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स के लिए चुने गए हैं। चंदा जुटाने के लिए उन्होंने डेमोक्रेटिक पार्टी के लिए कैम्पेन भी चलाया था। अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के साथ स्टेट लेवल इलेक्शन भी हुए। इनमें 12 से ज्यादा भारतीयों ने जीत दर्ज की है। हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स में चार भारतीय मूल के अमेरिकी फिर चुने गए हैं। ये हैं डॉ. एमी बेरा, प्रमिला जयपाल, रो खन्ना और राजा कृष्णमूर्ति। तीन और उम्मीदवारों के जीतने की संभावना है।

ये पांच महिलाएं जीतीं
जेनिफर राजकुमार : न्यूयॉर्क स्टेट असेंबली
निमा कुलकर्णी : केंटुकी स्टेट हाउस
केशा राम : वर्मोन्ट स्टेट सीनेट
वंदना स्लेटर : वॉशिंगटन स्टेट हाउस
पद्मा कुप्पा : मिशिगन स्टेट हाउस

ये पुरुष जीते
नीरज अंतानी : ओहियो स्टेट सीनेट (ओहियो सीनेट के वे पहले अमेरिकी भारतीय हैं)
जय चौधरी : नॉर्थ कैरोलिना स्टेट सीनेट (दूसरी बार)
अमीश शाह : एरिजोना स्टेट सीनेट
निखिल सावल : पेन्सिल्वेनिया (स्टेट सीनेट)
राजीव पुरी : मिशिगन स्टेट यूनिट
जर्मी कोने : न्यूयॉर्क स्टेट सीनेट
एश कालरा : कैलिफोर्निया
रवि सेंदिल : टेक्सॉस डिस्ट्रिक्ट कोर्ट पोल्स
ये रेस में : डॉ. हीरल टिपरेनई एरिजोना में आगे चल रही हैं। हालांकि सीनेट सीट के लिहाज से उनकी बढ़त कम है। रूपेंद मेहता न्यूजर्सी स्टेट यूनिट और नीना अहम पेन्सिल्वेनिया ऑडिटर जनरल की दौड़ में बढ़त बनाए हुए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here