गुच्चुपानी के तेज बहाव में बहे दो लड़के

यहीं बहे दो लड़के..

एक का शव पुलिस ने किया बरामद, दूसरा लापता

देहरादून। यहां गुच्चुपानी पर्यटक स्थल में आज मंगलवार को नहाते हुए दो लड़के तेज बहाव में बह गए। जिसमें से एक का शव पुलिस ने बरामद कर लिया। वहीं दूसरे की तलाश जारी है।
आपदा कंट्रोल देहरादून द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक एसडीआरएफ की टीम लापता लड़के को ढूंढने के लिए सर्च ऑपरेशन चला रही है। दोनों लड़के चन्द्रोटी पुल के नीचे नदी में नहाते हुए तेज बहाव में बह गए। लापता लड़के का नाम सचिन पुंडीर बताया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here