हरीश और उनकी पत्नी ने छोड़ी कांग्रेस

  • पार्टी के वरिष्ठ नेताओं पर लगाया उपेक्षा का आरोप

पिथौरागढ़। कांग्रेस नेता और पूर्व दर्जा राज्यमंत्री हरीश उपाध्याय और उनकी पत्नी जिला प्रधान संगठन की पूर्व महामंत्री जानकी उपाध्याय ने कांग्रेस को अलविदा कह दिया है। उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं पर उपेक्षा का आरोप लगाया है।
हरीश ने कहा कि उनकी पत्नी जानकी दिगरा मुवानी जिला पंचायत सीट से उम्मीदवार हैं। इस सीट पर उन्हें पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने कोई सहयोग नहीं किया। उनके बजाय दूसरे प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार किया गया। उपाध्याय का कहना है कि वह लंबे समय से पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता रहे हैं। बावजूद इसके इस चुनाव में उनकी उपेक्षा की गई। इसी के चलते वह इस्तीफा दे रहे हैं। उनकी पत्नी जानकी ने भी कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने बताया कि दोनों कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को अपना इस्तीफा भेज रहे हैं। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here