पैरालंपिक: अवनि लेखरा ने शूटिंग में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास

  • प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति ने दी शुभकानाएं
  • भारत के लिए बताया ऐतिहासिक क्षण

टोक्यो। पैरालंपिक में भारत की अवनि ने 10 मीटर एयर स्पर्धा एसएच-1 में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। पैरा शूटिंग में भारत को पदक दिलाने वाली अवनि लेखरा पहली खिलाड़ी हैं। उनके स्वर्ण पदक जीतने पर पीएम मोदी, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, गृह मंत्री अमित शाह, योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने उन्हें बधाई दी। सभी बताया कि यह भारत के लिए ऐतिहासिक क्षण है। पीएम मोदी ने अवनि को बधाई देते हुए लिखा कि अभूतपूर्ण प्रदर्शन अवनि लेखरा। शूटिंग के लिए आपकी मेहनत, जुनून और कड़ी मेहनत के कारण आप स्वर्ण जीत पाईं। इसके लिए आपको बधाई। यह वास्तव में भारतीय खेलों के लिए खास पल है। आपके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने लिखा कि अवनि लेखरा को इतिहास रचने और भारत को पैरालंपिक में स्वर्ण पदक जिताने के लिए बधाई। आपके प्रदर्शन से भारत उत्साहित है। आपके अभूतपूर्व प्रदर्शन के कारण ही आज भारत का तिरंगा पोडियम पर सबसे ऊपर जा सका।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here