नई दिल्ली। रूस और यूक्रेन के बीच जंग का आज 13वां दिन है। रूस की ओर से यूक्रेन पर लगातार हमले जारी हैं। इस बीच तमिलनाडु का एक 21 साल का युवक रूस के खिलाफ जंग के लिए यूक्रेनी सेना में शामिल भर्ती हुआ है। चौंकाने वाली बात यह है कि यह युवक भारतीय सेना में भी शामिल होने की कोशिश की थी, लेकिन भर्ती परीक्षा पास नहीं कर पाया था। इस बात की जानकारी, सैनिकेश के माता-पिता को भी नहीं थी। जब उन्हें इसके बारे में पता चला तो उनके भी होश उड़ गए। दरअसल, सैनिकेश रविचंद्रन पढ़ाई के सिलसिले 2018 में यूक्रेन गए थे। वह खारकीव में नेशनल एयरोस्पेस यूनिवर्सिटी से पढ़ाई कर रहे थे। जुलाई, 2022 में उनकी पढ़ाई पूरी होनी थी, लेकिन इससे पहले ही रूस ने यूक्रेन पर हमला कर दिया और सब-कुछ अस्त व्यस्त हो गया। इधर, भारत सरकार ने यूक्रेन से भारतीयों को निकालने के लिए ऑपरेशन गंगा शुरू किया, लेकिन सेनिकेश की कोई जानकारी न मिलने पर उनके माता-पिता ने यूक्रेन में भारतीय दूतावास में संपर्क किया। जब दूतावास के अधिकारियों ने पता लगाया जो सामने आया कि, सैनिकेश अब गूऊनी सेना का हिस्सा बन चुका। इस दौरान सैनिकेश के माता-पिता ने बताया कि, वह पहले से ही सेना में शामिल होना चाहता था। उसने भारतीय सेना में शामिल होने के लिए भी आवेदन किया था, लेकिन उस आवेदन को अस्वीकार्य कर दिया गया था।
Latest article
उत्तराखंड: बाइक सवारों पर गिरा चीड़ का पेड़, दोनों की माैके पर माैत
उत्तरकाशी। जिले की मोरी तहसील के पास सोमवार शाम दर्दनाक हादसा हो गया। देहरादून से मोरी जा रहे दो बाइक सवार आंधी-तूफान...
कार्डियोलॉजिस्ट व कैथ लैब टेक्नीशियन के पांच पदों पर होगी नियुक्ति : धन सिंह...
चुनाव आयोग ने दी श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में भर्ती की मंजूरी
स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत...
Lok Sabha election 2024: तीसरे चरण पर इन राज्यों की अहम सीटों पर मतदान,...
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण के लिए 7 मई को मतदान होगा। इस चरण में 11 राज्यों की 93...