रूसी हमले में खारकीव में भारतीय छात्र की मौत

  • आज मंगलवार की रात कीव पर बड़ा हमला कर सकता है रूस

मास्को/कीव/वाशिंगटन।  रूस-यूक्रेन के बीच छिड़ी जंग बढ़ती ही जा रही है। लड़ाई में एक भारतीय छात्र की मौत की खबर है। जानकारी के मुताबिक खारकीव में रूसी गोलीबारी में छात्र की मौत हो गई है। खार्किव में हुई रूसी बमबारी में जिस भारतीय छात्र की मौत हो गई है, उसका नाम नवीन कुमार बताया गया है। कर्नाटक के रहने वाले नवीन खाना लेने के लिए निकले थे। विदेश मंत्रालय ने उनकी मृत्यु की पुष्टि की है। 

उल्लेखनीय है कि बेलारूस में सोमवार को दोनों देशों के बीच हुई वार्ता बेनतीजा रही है। इस बीच रूस ने परमाणु ट्रायड की तैयारी भी शुरू कर दी है। खबरों के मुताबिक यूक्रेन की राजधानी कीव की ओर 64 किमी लंबा रूसी सैन्य काफिला बढ़ रहा है। इसकी सेटेलाइट तस्वीरें भी जारी हुई हैं। वहीं संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद में इमरजेंसी डिबेट के पक्ष में 29 वोट पड़े हैं। भारत समेत 13 देशों ने इस वोटिंग में भाग नहीं लिया।

रूसी सेना ने यूक्रेन में जंग के छठे दिन हमले और भी तेज कर दिए हैं। राजधानी कीव को चारों ओर से घेर लिया गया है। इस बीच रूस के दो शहरों में रूस ने मिसाइलों और तोप से हमला कर यूक्रेन की सेना को बड़ा नुकसान पहुंचाया है। यह आशंका जताई जा रही है कि कीव में आज रात बहुत बड़ा हमला हो सकता है। इस बीच रूस ने यूक्रेन पर अपने हमले तेज कर दिए हैं। ताजा जानकारी के मुताबिक रूसी मिसाइलों ने खारकीव में बनी एक सरकारी इमारत पर निशाना साधा। इस हमले में पूरी इमारत नेस्तनाबूद हो गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here