रुड़की : मशरूम प्लांट की छत गिरने से हुआ बड़ा हादसा, दो की मौत, कई घायल

रुड़की। कोटवाल आलमपुर गांव के पास स्थित मशरूम फैक्ट्री में छत गिरने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई। जबकि चार महिलाएं मलबे में दबकर बुरी तरह घायल हो गई। घायल महिलाओं को इलाज के लिए हायर सेंटर भेजा गया है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है प्लांट में करीब 25 से 30 महिलाएं काम करती है। वहीं घटना के बाद कंपनी स्वामी मौके से फरार हो गया। मृतक महिलाओं के परिजनों ने शव को प्लांट के बाहर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। परिजनों ने प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि प्लांट मालिक घायलों का इलाज कराने के बजाय मौके से फरार हो गया।

हादसे में मृतक महिलाओं की पहचान अमृता (27) निवासी सढोली और सुदेश (38) निवासी कोटवाल आलमपुर के रूप में हुई। थाना अध्यक्ष धर्मेद्र राठी ने बताया कि प्लांट मालिक से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here