वाराणसी : सपा कार्यकर्ता ने मोदी को दिखाए काले झंडे

  • छह साल में 22वीं बार अपने ससंदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
  • मोदी इस दौरान लगभग 1200 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण, शिलान्यास करेंगे
  • मोदी ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की 63 फीट ऊंची मूर्ति का भी किया अनावरण

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दौरे पर पहुंच गए हैं। दोबारा प्रधानमंत्री बनने के बाद दूसरी बार वाराणसी पहुंचे नरेंद्र मोदी शैव समुदाय से जुड़े जंगमवाड़ी मठ पहुंचे। इसके बाद वह चंदौली के पड़ाव में पंडित दीन दयाल उपाध्याय की 63 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण करने पहुंचे। जनसंघ के संस्थापकों में से एक रहे दीन दयाल उपाध्याय की याद में दीन दयाल उपवन बनाया गया है। इसी दौरान समाजवादी पार्टी के एक कार्यकर्ता ने मोदी को काला झंडा दिखाने की कोशिश की। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।
जंगमवाड़ी मठ में नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक, महाराष्ट्र और तमिलनाडु से आए लोगों और संतों को संबोधित करते हुए तमिल, मराठी, कन्नड़ और हिंदी मेंं अपनी बात रखी। उन्होंने लोगों से संकल्प लेने को कहा कि वे अपने आचरण और विचार से राष्ट्र निर्माण का काम करेंगे। मोदी ने शैव समुदाय और संतों की भी जमकर तारीफ की। अपने इस दौरे में मोदी कई विकास योजनाओं, अस्पतालों और पर्यटन से जुड़ी योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। देश की तीसरी कॉर्पोरेट ट्रेन महाकाल एक्सप्रेस को झंडी दिखाने के साथ ही वह लगभग 1200 करोड़ रुपये की योजनाओं की सौगात देंगे।
आपको बता दें कि पिछले छह सालों में यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 22वां वाराणसी दौरा है। मोदी ने 1250 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली 50 परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। पंडित दीन दयाल उपवन में लगाई गई यह मूर्ति 63 फीट ऊंची है। मोदी चन्दौली जिले के पड़ाव में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा का अनावरण करने पहुंचे।
सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सतीश फौजी के लड़के अजय यादव ने मोदी को काला झंडा दिखाया। पुलिस ने अजय यादव को किया गिरफ्तार कर लिया है। अजय ने काला जैकेट निकालकर दिखाया तो एसपीजी ने उसको उठाकर बैरिकेडिंग के बाहर फेंक दिया।
जंगमवाड़ी मठ में प्रधानमंत्री ने कहा, आइए हम संकल्प लें कि देश के निर्माण में हर संभव प्रयास करेंगे। कन्नड़, मराठी, हिंदी और तेलुगू में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी बात रखी। राम मंदिर का विषय दशकों से अदालतों में उलझा हुआ था। अब मंदिर निर्माण का रास्ता हो चुका है। सरकार ने ट्रस्ट के निर्माण की घोषणा की है, जो मंदिर निर्माण का कार्य देखेगा। अयोध्या में राम मंदिर से जुड़ा एक और बड़ा फैसला किया गया है। 67 एकड़ अधिग्रहीत जमीन भी ट्रस्ट को ही ट्रांसफर कर दी जाएगी।
प्रधानमंत्री ने कहा कि नमामि गंगे के तहत 7000 करोड़ की लागत से काम पूरा हुआ है। 21 हजार करोड़ की लागत से चल रहे प्रॉजेक्टों का काम प्रगति पर है। इसमें जनभागीदारी का बहुत बड़ा सहयोग रहा है। भारत में बने सामान को सम्मान देना हमारा लक्ष्य है। मैंने लालकिले से कहा था कि स्वदेशी खरीदेंगे और आसपास के लोगों को भी प्रेरित करेंगे। भारत में वैश्विक स्तर के उत्पाद बन रहे हैं। हमें ‘इंपोर्टेड श्रेष्ठ है’ की सोच को बदलना है।
मोदी ने कहा कि हमें पानी की बचत पर ध्यान देते हुए भारत को ‘सूखा मुक्त और जलयुक्त’ बनाने के लिए हर भारतीय को योगदान देना है। सिर्फ सरकारों के माध्यम से यह नहीं हो सकता है। जनभागीदारी आवश्यक है। नागरिकों के संस्कार से बनता है। कर्तव्यभावना नागरिक को श्रेष्ठ बनाती है। हमारा आचरण ही नए भारत की दिशा को तय करेगा। वीर शैव संतों ने तो सदियों से धर्म की शिक्षा कर्तव्य से ही दी है।
उन्होंने कहा कि भक्ति से मुक्ति का मार्ग दिखाने वाले संदेश को युवाओं तक पहुंचाना चाहिए। यह नया ऐप युवा पीढ़ी को जोड़कर प्रेरणा देगा। मेरा मानना है कि हर साल ग्रंथ के विषय में क्विज कंपटीशन होना चाहिए। हर साल हर राज्य के तीन विजेताओं को पुरस्कार भी देना चाहिए। इसीलिए इसका अनुवाद 19 भाषाओं में किया गया है। मानवता का महान संदेश वीर शैव समुदाय से जुड़ा हुआ है। सामाजिक प्रगति में इस परंपरा का प्रखर नेतृत्व रहा है। सारे धाम, ज्योतिर्लिंग और शैप पीठ आस्था और आध्यात्म के केंद्र होने के साथ-साथ ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ के मार्गदर्शक हैं। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here