संसद में चाकू लेकर घुसने का प्रयास, खुद को बताया राम रहीम का भक्त!

  • राम रहीम के नारे लगाते हुए वीआईपी गेट से घुसाई बाइक, खुद को बताया दिल्ली का लक्ष्मी नगरवासी  
नई दिल्ली। आज सोमवार को एक व्यक्ति ने बलात्कार के मामले में जेल में सजा काट रहे दोषी राम रहीम के नारे लगाते हुए चाकू लेकर संसद भवन में घुसने की कोशिश की। बताया जा रहा है कि उसने वीआईपी गेट से अंदर घुसने की कोशिश की थी। वो बाइक से आया था। पुलिस फिलहाल संदिग्ध से पूछताछ कर रही है।
बताया जा रहा है कि आरोपी व्यक्ति राम रहीम को लेकर नारे लगा रहा था। उसने पूछताछ में खुद को दिल्ली के लक्ष्मी नगर इलाके का रहने वाला बताया है। उसने अपना नाम सागर इंसा बताया है। आरोपी से संसद मार्ग थाने में पूछताछ की जा रही है। पुलिस के अनुसार सागर ने राम रहीम को सजा सुनाये जाने के खिलाफ यह कदम उठाया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here