तीन कोच और दो महिला पहलवानों समेत पांच की हत्या

  • बदचलन होने पर कोच पद से हटाया दिया था आरोपी को

रोहतक। हरियाणा के रोहतक में शुक्रवार देर रात दिल दहला देने वाली वारदात को अंजाम दिया गया। जाट कॉलेज में शुक्रवार रात कुश्ती कोच ने तीन कोच समेत दो महिला पहलवानों की हत्या कर दी। बताया जा रहा कि जाट कॉलेज अखाड़े में आने वाली महिला खिलाड़ी पूजा के परिजनों ने कोच मनोज से सुखविंदर की शिकायत की थी। मृतक कोच मनोज के भाई प्रमोज के अनुसार करीब पांच दिन पहले महिला खिलाड़ी पूजा ने अपने परिवार से सुखविंदर की शिकायत की थी। शिकायत में बताया था कि सुखविंदर उसे परेशान कर रहा है। वह उस पर शादी का दबाव बना रहा है। शिकायत के बाद मनोज ने सुखविंदर कोच को अखाड़े में प्रशिक्षण के लिए आने से मना कर दिया था। इसी बात की रंजिश रखते हुए सुखविंदर ने वारदात को अंजाम दिया। पीजीआईएमएस थाना पुलिस को दी शिकायत में प्रमोज कुमार ने बताया कि वह गांव सरगथल (सोनीपत) ने बताया कि वे दो भाई हैं। बड़ा भाई मनोज कुमार जाट कॉलेज रोहतक में डीपी के पद पर कार्यरत था। भाभी साक्षी मलिक रेलवे में कार्यरत थी। भाई अपने तीन साल के बेटे सरताज के साथ देव कॉलोनी में रहते थे। मनोज जाट कॉलेज अखाड़े में सुबह शाम कुश्ती के खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिया करता था।
सूचना मिलने पर एसपी राहुल शर्मा और कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची। वारदात के पीछे अखाड़े को लेकर पुरानी रंजिश बताई जा रही है। पुलिस प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी कोच सुखवेंद्र का चाल चलन सही नहीं था। जिसके चलते उसके पिता मेहर सिंह ने उसे बेदखल किया था। पत्नी ने भी साथ छोड़ दिया था। इतना ही नहीं, आरोपी पहले मेहर सिंह अखाड़े में कोच था। जहां से उसे उसके चाल चलन को देखते हुए निकाल दिया था। इसके बाद वह जाट कॉलेज अखाड़े में कोचिंग देने लगा। यहां भी उसका चाल चलन ठीक नहीं था। जिसके बाद उसे यहां से भी हटाने की बात कह दी थी। जिसके बाद सिरफिरे ने इस पूरी वारदात को प्लानिंग के हिसाब से अंजाम दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here