MahaShivratri 2023: धर्मनगरी हरिद्वार में श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी, जलाभिषेक को मंदिरों में उमड़ने लगी भीड़

हरिद्वार। महाशिवरात्रि का पावन पर्व आज शनिवार को मनाया जाएगा। सुबह चार बजे से हरकी पैड़ी एवं आसपास घाटों पर स्नान शुरू हो गया। शिवरात्रि के पावन पर्व पर गंगा घाटों पर स्नान करने के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ रहा है। दक्षेश्वर महादेव, बिलकेश्वर महादेव, तिलभांडेश्वर महादेव, गौरी शंकर और नीलेश्वर महादेव मन्दिरों पर श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ का ​जलाभिषेक कर रहे हैं। मान्यता है कि शिवरात्रि पर भगवान शिव की सच्चे मन से उपासना करने से हर मनोरथ पूरे होते हैं।

हरिद्वार में पुलिस और मेला प्रशासन की ओर से स्नान की कड़ी तैयारियां की गई है। हरकी पैड़ी का मेला क्षेत्र जीरो प्वाइंट रखा गया है। चप्पे चप्पे पर पुलिस की तैनात है। भीड़ में सादी वर्दी में महिला सिपाहियों के अलावा बम निरोधक दस्ते तैनात है। साथ ही गंगा घाटों पर जल पुलिस भी मुस्तैद है।

वहीं दक्षेश्वर महादेव मंदिर के मुख्य पुजारी विश्वेश्वर पुरी महाराज का कहना है कि भगवान शिव ने आज ही के दिन मां सती से विवाह किया था। इसलिए हिंदू धर्मालंबी या सभी धर्मों के धर्मावलंबी उसी पद्धति के अनुसार विवाह करते हैं। क्योंकि सृष्टि में सर्वप्रथम विवाह भगवान शिव का हुआ था। कनखल में भगवान शिव का सती से दुनिया का प्रथम विवाह हुआ था। इस पाणिग्रहण संस्कार के उपलक्ष्य में उसकी खुशियों के रूप में भगवान शिव के शुभ विवाह रात्रि को शिवरात्रि के पर्व के रूप में मनाया जाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here