एलओसी पर तीसरे दिन भी भारी गोलीबारी

  • जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में पाकिस्तानी सैनिकों ने नौशेरा सेक्टर में मोर्टार दागने और गोलीबारी का भारतीय जवानों ने दिया मुंहतोड़ जवा

पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। रविवार को जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में एलओसी पर पाकिस्तानी सैनिकों ने नौशेरा सेक्टर में मोर्टार दागे और गोलीबारी की। जिसका भारतीय सेना के जवानों ने मुंहतोड़ जवाब दिया। एक रक्षा प्रवक्ता ने यह जानकारी देते हुए बताया कि तीसरे दिन भी पाकिस्तान की ओर से संघर्षविराम का उल्लंघन किया गया है।
रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंद्र आनंद ने बताया कि पाक सेना ने रविवार सुबह करीब नौ बजे मोर्टार दागे और राजौरी के नौशेरा सेक्टर में गोलीबारी की। भारतीय सेना इसका जबरदस्त जवाब दे रही है। गोलीबारी में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। दोपहर तक दोनों ओर से गोलीबारी जारी थी। इससे पहले शनिवार को पाकिस्तानी सेना ने संघर्षविराम तोड़ते हुए नियंत्रण रेखा से लगे पुंछ जिले में सेना की चौकियों और गांवों को निशाना बनाकर गोलीबारी की थी। जिसमें मनकोट सेक्टर के नराला गांववासी मोहम्मद मुश्ताक अपने घर के पास गिरे मोर्टार से गंभीर रूप से घायल हो गये। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here