गृह मंत्रालय ने तेलंगाना विधायक की नागरिकता रद्द की

नई दिल्ली। गृह मंत्रालय ने तेलंगाना के तेलंगाना राष्ट्रवादी समिति (TRS) पार्टी के विधायक रमेश चिन्नमनेनी की नागरिकता को रद्द कर दिया है। गृहमंत्रालय ने गलत जानकारी देने और तथ्यों को तोड़-मरोड़कर पेश करने के कारण विधायक की नागरिकता को रद्द किया है। विधायक पर उनके द्वारा दी गई जानकारियों में गड़बड़ी पायी गयी और तथ्यों को तोड़-मरोड़कर पेश करने के चलते गृह मंत्रालय ने उनकी नागरिकता को रद्द करने का फैसला लिया।
जानकारी के अनुसार रमेश चिन्नमनेनी अविभाजित आंध्रप्रदेश और तेलंगाना में तीन बार विधायक रह चुके हैं। उनके पास वर्ष 1993 से ही जर्मनी की नागरिकता बताई जा रही है। वर्ष 2008 में उन्होंने दोबारा भारत की नागरिकता के लिए आवेदन किया लेकिन आरोप है की इसमें उन्होंने कई जानकारियां छुपायी थी।
वहीं इस बारे में विधायक रमेश चिन्नमनेनी ने कहा है कि वो गृह मंत्रालय के फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here