दिल्ली की तीन बार सीएम रही शीला दीक्षित का निधन

  • 31 मार्च 1938 को पंजाब के कपूरथला में हुआ था कांग्रेस की वरिष्ठ नेता शीला दीक्षित का जन्म 
  • वह लंबे वक्त से बीमार चल रही थीं, लेकिन राजनीति में सक्रिय थीं, 81 की उम्र में निधन

नई दिल्ली। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता, तीन बार दिल्ली की मुख्यमंत्री रहीं और दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष शीला दीक्षित का आज शनिवार दोपहर को निधन हो गया। वह 81 साल की थी। शीला दीक्षित 15 साल तक दिल्ली की मुख्यमंत्री भी रहीं।
शीला दीक्षित का जन्म 31 मार्च 1938 को पंजाब के कपूरथला में हुआ था। वह दिल्ली की तीन बार मुख्यमंत्री भी रहीं। वर्ष 2014 में उन्हें केरल का राज्यपाल बनाया गया था। हालांकि उन्होेंने 25 अगस्त 2014 को इस्तीफा दे दिया था। वह इस साल उत्‍तर-पूर्व दिल्‍ली से लोकसभा चुनाव लड़ीं थीं। उन्हें भाजपा के मनोज तिवारी के सामने हार का सामना करना पड़ा था। वह लंबे समय से बीमार चल रही थीं। इसके बावजूद वह राजनीति में सक्रिय थीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here