उत्तराखंड: सचिवालय में लिपिक का फर्जी नियुक्ति पत्र वायरल, मुकदमा दर्ज

देहरादून। सचिवालय में लिपिक पद पर एक नियुक्ति पत्र वायरल होने से हड़कंप मच गया। शुरुआती जांच में नियुक्तिपत्र फर्जी पाए जाने के बाद पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज किया है। इस नियुक्तिपत्र पर सचिवालय के उप सचिव के हस्ताक्षर किए गए थे।

08 अप्रैल को प्रदीप कुमार, सुरक्षाधिकारी सचिवालय ने शिकायत दर्ज कराई कि सोशल मीडिया व्हाट्सएप पर देवेंद्र सिंह नेगी निवासी ऋषिकेश को वेतनमान 5,200-20,200 ग्रेड पे पर लिपिक पद पर नियुक्ति के लिए उपसचिव कविंद्र सिंह द्वारा हस्ताक्षर किया गया एक फर्जी नियुक्ति पत्र प्रसारित किया जा रहा है। जबकि विधानसभा सचिवालय उत्तराखंड में कविंद्र सिंह नाम से कोई भी व्यक्ति उप सचिव पद पर कार्यरत नहीं है। यह आदेश पत्र जाली और नकली है। सुरक्षाधिकारी विधानसभा सचिवालय की तहरीर के आधार पर कविंद्र सिंह और देवेंद्र सिंह नेगी के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में थाना नेहरू कॉलोनी में मुकदमा दर्ज किया गया है।

थाना नेहरू कॉलोनी प्रभारी मोहन सिंह ने बताया है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस नियुक्ति पत्र व्हाट्सएप पर ही प्रसारित हो रहा है। जिस अधिकारी के नाम से नियुक्ति पत्र जारी किया गया है, वह सचिवालय में नहीं है। जिस व्यक्ति के नाम पर नियुक्ति पत्र में जारी किया गया है, उसका सत्यापन किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here