रोज एक टन वेस्ट प्लास्टिक से 800 लीटर डीजल बना रहा आईआईपी!

  • लोकसभा में आज प्रश्नकाल के दौरान डॉ. हर्षवर्धन ने  देहरादून के भारतीय पेट्रोलियम संस्थान का किया जिक्र

देहरादून। केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने आज शुक्रवार को लोकसभा में कहा कि वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) के तहत देहरादून के भारतीय पेट्रोलियम संस्थान में रोज एक टन वेस्ट प्लास्टिक से 800 लीटर डीजल बनाया जा रहा है।
डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि दिल्ली में भी ऐसे संयंत्र लगाए जाएंगे। हर्षवर्धन ने आज लोकसभा प्रश्नकाल में बताया कि देहरादून स्थित भारतीय पेट्रोलियम संस्थान ने वर्ष 2016 में इस विषय पर शोध शुरू किया था। तीन साल से वहां एक बड़े संयंत्र में वेस्ट प्लास्टिक से डीजल बनाया जा रहा है। इससे पेट्रोल आदि उत्पाद भी बनाये जा सकते हैं। इसके लिए देहरादून में घरों से एनजीओ की मदद से वेस्ट प्लास्टिक इकट्ठा किया जा रहा है। केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री ने कहा कि डीडीए आदि संस्थानों की मदद से दिल्ली में भी इसके लिए संयंत्र लगाये जाएंगे। सीएसआईआर विभिन्न क्षेत्रों में शोध कर रहा है तथा कई उपयोगी चीजें तथा तकनीक विकसित कर रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here