घरेलू गैस सिलेंडर 25 और कमर्शियल 75 रुपये हुआ महंगाघरेलू गैस सिलेंडर 25 और कमर्शियल 75 रुपये हुआ महंगा

नई दिल्ली। सरकारी तेल कंपनियों ने आज बुधवार को यानी 1 सितंबर को घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए हैं। बिना सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम गैस सिलेंडर की कीमत में 25 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। अब दिल्ली में 14.2 किलो का एलपीजी सिलेंडर 884.50 रुपए का हो गया है। वहीं 19 किलोग्राम कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में भी 75 रुपए का इजाफा किया गया है।
इससे पहले 17 अगस्त को रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में 25 रुपए की बढ़ोतरी की गई थी। यानी 15 दिन में ही गैर-सब्सिडी वाला सिलेंडर 50 रुपए महंगा हो चुका है। दिल्ली में इस साल 1 जनवरी को एलपीजी सिलेंडर की कीमत 694 रुपए थी। अब सिलेंडर की कीमत 884.5 रुपए है। यानी कि जनवरी से अब तक 190.50 रुपए घरेलू गैस सिलेंडर के दाम बढ़ गए हैं।
पिछले 7 सालों में घरेलू गैस सिलेंडर (14.2 किलोग्राम) की कीमत दोगुनी होकर 884.50 रुपए प्रति सिलेंडर हो गई है। 1 मार्च 2014 को 14.2 किलो के घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 410.5 रुपए थी जो अब 884.50 रुपए है। दिल्ली में 19 किग्रा कमर्शियल गैस की कीमत 1693 रुपए है। कोलकाता में कमर्शियल गैस सिलेंडर का भाव 1,772 रुपए, मुंबई में 1,649 रुपए और चेन्नई में 1,831 रुपए प्रति सिलेंडर है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here