देहरादून: महिला सुरक्षा सर्वे पर विवाद, निजी सर्वे कंपनी के संस्थापक को नोटिस जारी

0
2

देहरादून।महिला सुरक्षा पर सवाल उठाने वाली सर्वे कंपनी पी वैल्यू एनालिटिक्स को पुलिस ने नोटिस भेजा है। कंपनी की रिपोर्ट में देहरादून को असुरक्षित शहरों में बताया गया जिस पर पुलिस ने तथ्यात्मक आंकड़े मांगे हैं। राज्य महिला आयोग ने भी कंपनी से स्पष्टीकरण मांगा है और राष्ट्रीय महिला आयोग को पत्र भेजा है। आरोप है कि कंपनी ने देहरादून की छवि खराब करने की कोशिश की है।

एसएसपी अजय सिंह ने कहा कि निजी सर्वे रिपोर्ट में देहरादून को देश के 10 सबसे असुरक्षित शहरों में शामिल किया गया जिसके प्रकाशित होने के बाद देहरादून में अभिभावकों, महिलाओं तथा युवतियों के मध्य सुरक्षा पर नकारात्मक माहौल बना।

रिपोर्ट में दिए गए आंकड़े सरकारी आंकड़ों से मेल नहीं खाते हैं। सर्वे रिपोर्ट के परीक्षण के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Enews24x7 Team

Comments are closed.