उत्तराखंड: पति के जिगरी दोस्त के साथ पत्नी गायब, बेटी को भी साथ ले गई

हल्द्वानी।राजपुरा में 40 साल की महिला 10 साल की बेटी को लेकर प्रेमी के साथ फरार हो गई। पीड़ित को अपने जिगरी दोस्त पर शक है। पीड़ित का कहना है कि पुलिस ने उसके दोस्त को भी पूछताछ के लिए बुलाया है। बेटी की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। जबकि 13 साल का बेटा घर पर ही उसके साथ रह रहा है।
पति ने अपने दोस्त पर जताया शक:- पति ने आशंका जताई है कि उसकी पत्नी उसके जिगरी दोस्त के साथ ही गई है। पति का कहना है कि उसकी बेटी की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। महिला का एक बेटा भी जिसे वो पति के पास ही छोड़कर गई है।
28 जून से लापता पत्नी:-पीड़ित पति ने पुलिस को बताया कि वो मजदूरी करता है, वो अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ हल्द्वानी में किराए के कमरे में रहता है। उसकी पत्नी भी होटल में काम करती है। 28 जून को वह बेटी के साथ रोज की तरह काम पर निकली, लेकिन वापस नहीं लौटी।
पति ने पुलिस से लगाई गुहार:-पीड़ित ने पत्नी और बेटी को कई जगह पर खोजने की कोशिश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल पाया। आखिर में हार थक कर उसकी शिकायत पुलिस में की है, जिसके बाद पुलिस ने पत्नी व बेटी की गुमशुदगी दर्ज कर दी है।
रोडवेज बस अड्डे पर आखिरी बार देखी गई थी मां-बेटी:- इधर, पीड़ित का कहना है कि उसे अपने जिगरी दोस्त पर शक है, जो उसकी पत्नी और बेटी को बहला फुसलाकर भगा ले गया है। हालांकि पुलिस को दी लिखित शिकायत में पीड़ित ने पुलिस को यह नहीं बताया है। इधर, पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक लापता मां-बेटी अंतिम बार रोडवेज बस स्टेशन हल्द्वानी में दिखाई दिए थे, जो कि टेंपो में सवार होकर वहां पहुंचे थे।
कोतवाल राजेश यादव ने बताया कि वादी की शिकायत पर उसकी पत्नी व बेटी को ढूंढा जा रहा है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक लापता मां-बेटी अंतिम बार रोडवेज स्टेशन हल्द्वानी में दिखाई दिए थे, जो कि टेंपो में सवार होकर वहां पहुंचे थे।








