देहरादून : महेंद्र भट्ट बने उत्तराखंड बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष!

देहरादून। उत्तराखंड में भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बदले जाने की अटकलों के बीच शनिवार को भाजपा ने नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम का एलान कर दिया। केंद्रीय नेतृत्व ने बदरीनाथ के पूर्व विधायक महेंद्र भट्ट को प्रदेश की कमान सौंपी है। इससे पहले उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी मदन कौशिक संभाल रहे थे। विधानसभा चुनाव के बाद से कौशिक के स्थान पर गढ़वाल मंडल के किसी ब्राह्मण नेता को संगठन की कमान सौंपे जाने की चर्चाएं थीं।
बता दें कि बीजेपी हाईकमान ने गढ़वाल और कुमाऊं का समीकरण देखते हुए महेंद्र भट्ट को उत्तराखंड भाजपा अध्यक्ष की कमान सौंपी है। गौरतलब हो कि महेंद्र भट्ट बद्रीनाथ और नन्दप्रयाग विधानसभा के विधायक भी रह चुके हैं। इसके अलावा वह उत्तराखंड भारतीय युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं। उन्होंने विभिन्न प्रदेशों में भाजपा के चुनाव प्रभारी का दायित्व भी संभाला है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here