देहरादून : सिरफिरे ने मां-बेटी को चाकू से गोदा, महिला गंभीर

देहरादून। नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र में बीती रात एक सिरफिरे ने मां-बेटी को चाकू मारकर घायल कर दिया। घटना में महिला (मां) की हालत ज्यादा गंभीर बताई जा रही है। जबकि बेटी सदमे है। आरोपी परिवार का परिचित बताया जा रहा है, जो मौका पाते ही फरार हो गया।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक घटना बद्रीपुर गांव की है। यहां रजनी रावत पत्नी विनोद रावत और उनकी बेटी आस्था रावत रहती हैं। विनोद लद्दाख में काम करते हैं। पड़ोसियों के अनुसार वह फोर्स में हैं, लेकिन पुलिस अभी इस बात को पुष्टि नहीं कर पाई है।
पुलिस के अनुसार उनके घर पर एक व्यक्ति का आना जाना रहता था। वही व्यक्ति सोमवार रात को भी उनके घर आया। किसी बात को लेकर उसने रजनी और आस्था को चाकू से गोद डाला। इंस्पेक्टर नेहरू कॉलोनी राकेश गुसाईं ने बताया कि घायल अवस्था में पुलिस ने दोनों को कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया है। यहां पर रजनी की हालत ज्यादा गंभीर बताई जा रही है। आरोपी का क्या नाम था और वह यहां क्यों आता था? इस बारे में दोनों ही कुछ नहीं बता पा रही हैं। रजनी बेहोश है और आस्था घटना के बाद से सदमे है। उनके रिश्तेदारों को फोन कर जानकारी दी गई है। देर रात तक रिश्तेदारों में से भी कोई अस्पताल नहीं पहुंचा था। इधर आरोपी मौके से फरार हो गया है। उसकी तलाश में आसपास के क्षेत्रों में कांबिंग की जा रही है। साथ ही पड़ोसियों से भी जानकारी जुटाई जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here