चमोली में बड़ा हादसा, नमामि गंगे प्रोजेक्ट की साइट पर फैला करंट, 15 की मौत, कई लोग झुलसे

चमोली। उत्तराखंड के चमोली में एक बड़ा हादसा हो गया है। अलकनंदा नदी के तट पर नमामि गंगे प्रोजेक्ट के निर्माणाधीन सीवर ट्रीटमेंट प्लांट में करंट लगने से 20 से 25 लोगों के झुलसने की सूचना है। जिसमें से 15 की मौत ​हो गयी है। वहीं कई लोगों के हताहत होने की सूचना भी सामने आ रही है। वहीं, झुलसे हुए कई लोगों को जिला अस्पताल ले जाया जा रहा है।

डीएसपी प्रमोद शाह ने बताया कि कुछ झुलसे हुए लोगों को जिला अस्पताल भेजा गया है। उनके चिकित्सीय परीक्षण के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। फिलहाल राहत कार्य के लिए पुलिस टीम पहुंच चुकी है।

चमोली के ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता अमित सक्सेना ने बताया कि बीती रात को बिजली का तीसरा फेस डाउन हो गया था। बुधवार को सुबह तीसरे फेज को जोड़ा गया, जिसके बाद सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट परिसर में करंट दौड़ गया। ट्रांसफार्मर से लेकर मीटर तक कहीं एलटी और एसटी के तार नहीं टूटे हैं, मीटर के बाद तारों में करंट दौड़ा है।

वहीं सीएम पुष्कर सिंह धामी ने करंट से लोगों की मौत के मामले में मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं। साथ ही अधिकारियों को घटना की विस्तृत और गहन जांच के भी निर्देश दिए। उन्होंने डीएम चमोली से घटना की जानकारी ली। कहा कि घायलों को देहरादून लाया जा रहा है। उनके इलाज में कोई कमी नहीं होगी। मुख्यमंत्री धामी ने चमोली घटना में मृतकों के आश्रितों को 5-5 लाख रूपए और घायलों को 1-1 लाख रुपए की राहत राशि अविलंब प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने फोन कर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से चमोली घटना के संबंध में जानकारी ली। 

मृतकों की सूची …
1-उप निरीक्षक प्रदीप रावत चौकी पीपलकोटी

2- होमगार्ड मुकंदे राम s/o श्यामदास निवासी हरमानी चमोली उम्र 55

3- होमगार्ड गोपाल s/o माधव सिंह निवासी ग्राम रूपा चमोली उम्र 57 वर्ष

4- होमगार्ड सोबत लाल निवासी ग्राम पाडुली

5-सुमित पुत्र स्वर्गीय चंद्र सिंह अस्वाल निवासी ग्राम रांगतोली चमोली उम्र 25 वर्ष

6- सुरेंद्र पुत्र विजय लाल निवासी हरमानी चमोली उम्र उम्र 33

7- देवी लाल पुत्र असील दास निवासी हर्मनी उम्र 45 वर्ष

8- योगेंद्र सिंह पुत्र महिपाल सिंह निवासी हर्मनी

9- सुरेंद्र सिंह रावत पुत्र स्वर्गीय गोपाल सिंह निवासी हर्मनी उम्र 38 वर्ष

10- विपिन पुत्र सोबत निवासी पाटोली गोपेश्वर उम्र 26 वर्ष

11- मनोज कुमार निवासी हर्मनी उम्र 38 वर्ष

12- सुखदेव पुत्र एलम दास ग्राम रंगतोली चमोली उम्र 33 वर्ष

13- प्रमोद कुमार पुत्र सुदामा लाल निवासी हर्मनी

14- दीपू कुमार पुत्र महेंद्र लाल निवासी हर्मनी उम्र 33

15- महिपाल पुत्र दुर्लप सिंह निवासी ग्राम रंगतोली उम्र 60 वर्ष

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here