उत्तराखंड में दोहरे हत्याकांड से सनसनी, पति पत्नी की धारदार हथियारों से हत्या…

रुद्रपुर। उधमसिंह नगर जिले के मुख्यालय रुद्रपुर में दोहरे हत्याकांड (डबल मर्डर) से सनसनीखेज फ़ैल गई है। यहां देर रात एक घर में घुसकर पति-पत्नी की चाकू से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी। घटना का विरोध कर रही महिला की मां भी गंभीर रूप से घायल हुई है। इस घटना के बाद रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप इलाके में दहशत का माहौल है।

जानकारी के मुताबिक संजय यादव निवासी आजमगढ़ अपनी पत्नी सोनाली और दो बच्चों के साथ ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के आजाद नगर में अपनी ससुराल में रह रहे थे। देर रात संजय, सोनाली और उसकी बेटी एक कमरे में सो रहे थे। सास और बेटा एक कमरे में सो रहे थे। रात में एक अज्ञात युवक घर में घुस आया और धारदार हथियार से संजय की गला रेत कर हत्या कर दी।

वहीं आवाज सुन कर संजय की नाबालिग बेटी जग गई। कमरे में शोर होने से सोनाली भी जाग गई। जिसके बाद अज्ञात हमलावर ने उसकी मां पर भी हमला कर हत्या कर दी। इस दौरान बच्ची नानी के पास भाग गई। बच्ची की आवाज सुन कर नानी बाहर आई तो बदमाश ने नानी (गौरी मंडल) पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस दौरान भाई और बहन शोर मचाते हुए घर से बाहर आ गए। शोर सुन कर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। लोगों को जुटते देख आरोपी मौके से फरार हो गया। जिसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दंपति के शवों को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, साथ ही घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

एसपी सीटी मनोज कत्याल ने बताया कि बुधवार देर रात थाना पुलिस को डबल हत्याकांड की सूचना मिली थी। जांच में पुलिस टीम को अहम सुराग हाथ लगे है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here