पंतनगर के तीन हॉस्टलों में 104 लोग एकांतवास में

फ़ाइल फोटो
  • पुलिस, पीएसी समेत सुरक्षा कर्मी तैनात, किसी से भी मिलने पर पाबंदी, मोबाइल का हो रहा उपयोग

पंतनगर। गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि के तीन छात्रावासों में बाहरी राज्यों से आने वाले 48 संदिग्धों समेत 104 लोगों को एकांतवास में रखा गया है। क्वारंटीन में रखे लोग बाहरी किसी व्यक्ति से मिलजुल न सकें, इसके लिए हॉस्टलों में पुलिस, पीएसी समेत विवि के सुरक्षा कर्मियों को लगाया गया है।    
आज बृहस्पतिवार को पुलिस ने बताया कि क्वारंटीन किए गए सभी लोगों को सुबह की चाय के बाद नौ बजे तक नाश्ता, दोपहर एक बजे लंच, चार बजे चाय और रात आठ बजे तक डिनर दिया जा रहा है। यहां क्वारंटीन लोगों ने प्रशासन की व्यवस्थाओं पर तो संतोष जताया, लेकिन जल्द से जल्द उपने बच्चों के पास घर पहुंचने की इच्छा जताई।

ऊधमसिंह नगर जिले का हाल

शहर         क्वारंटीन में लोग
रुद्रपुर            227
पंतनगर         103
किच्छा          144
खटीमा            86
काशीपुर           15

उधर बागेश्वर जिले में प्रशासन द्वारा बनाए गए क्वारंटीन में केवल 11 लोग रखे गए हैं। ये लोग बाहरी प्रदेशों से यहां पहुंचे हैं। इन लोगों को 14 दिन तक क्वारंटीन में रखा जाएगा। आज बृहस्पतिवार को क्वारंटीन बनाये गये केएमवीएन गेस्ट हाउस को नगरपालिका कर्मियों ने सैनेटाइज किया। जिला मुख्यालय के केएमवीएन गेस्ट हाउस को क्वारंटीन के लिए प्रशासन ने अधिग्रहित किया है। इस क्वारंटीन में 11 लोग रखे गए हैं। इनकी कड़ी निगरानी की जा रही है। इन्हें बाहर नहीं निकलने दिया जा रहा है। इनकी देखरेख के लिए बाकायदा डॉक्टर की तैनाती की गई है।
हालांकि किसी में भी किसी प्रकार के संक्रमण के लक्षण नहीं हैं। इन लोगों के लिए प्रशासन की ओर से भोजन की व्यवस्था की गई है। भोजन में उन्हें दाल, चावल, रोटी, सब्जी दी जा रही है। केएमवीएन कर्मियों को भी क्वारंटीन की व्यवस्थाओं के लिए प्रशिक्षण दिया गया है। उन्हें भोजन देने की विधि बताई गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here