24 घंटे के भीतर 3,754 लोगों की गई जान

  • चार दिन बाद चार लाख से नीचे आए कोरोना पाॅजिटिव
  • आज 3.66 लाख से अधिक नए कोरोना मरीज मिले

नई दिल्ली। देश में कोरोना मरीजों की मृत्यु दर पर विराम नहीं लग पा रहा है। देश में 24 घंटे के भीतर 3,754 लोगों की जान चली गई है। आज सोमवार को चार दिन बाद कोरोना संक्रमितों की संख्या में गिरावट आई है। आज 3.66 लाख से अधिक नए कोरोना मरीज मिले हैं। कोरोना महामारी की दूसरी लहर के चलते देश भर में हाहाकार मचा हुआ है। लगातार बढ़ते कोरोना मरीजों की वजह से देश भर के अस्पतालों में बेड, वेंटिलेटर, रेमडेसिविर और ऑक्सीजन की भारी किल्लत जारी है। सैकड़ों मरीज बिना इलाज के ही दम तोड़ रहे हैं। वहीं श्मशान घाटों पर शवों के अंतिम संस्कार के लिए कई घंटों का इंतजार करना पड़ रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here