उत्तराखंड: कांग्रेस पार्टी के खाते फ्रीज, विरोध में सड़कों पर उतरे कांग्रेसी, किया पुतला दहन

देहरादून। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले आयकर विभाग ने 115 करोड़ रुपये की रिकवरी की मांग का हवाला देते हुए कांग्रेस के खाते ‘फ्रीज’ कर दिए हैं। जिसको लेकर पूरे देश में पार्टी इसका विरोध कर रही हैं। कांग्रेस ने बताया खाते फ्रीज होने के बाद उनके पास किसी भी तरह की गतिविधि करने के लिए पैसे नहीं हैं। कांग्रेस ने खाते फ्रीज होने को लोकतंत्र पर बड़ा हमला बताया। जिसके विरोध में देशभर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। उत्तराखंड में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतरकर केंद्र सरकार के खिलाफ हल्ला बोला।

देहरादून में कांग्रेस ने किया सरकार का पुतला दहन…

आयकर विभाग ने पार्टी के बैंक खातों को पांच साल पुराने रिटर्न से जुड़ी त्रुटियां पर लगाए जुर्माने की वसूली के लिए फ्रीज कर दिया है। जिसके विरोध में आज देहरादून में कांग्रेस ने सरकार का पुतला दहन किया। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा की ये लोग राजनीतिक दलों को काम नहीं करना देना चाहते और विपक्षियों को हर तरीके से परेशान कर दबाना चाहते हैं।

कांग्रेस की वैधानिक गतिविधियां को रोकने का किया जा रहा काम…

हरीश रावत ने कहा की जब चुनाव प्रक्रिया लगभग प्रारंभ हो चुकी है ऐसे में राजनीतिक दल के सारे खातों को सीज करने का अर्थ है की कांग्रेस की वैधानिक गतिविधियां को रोकने का काम किया जा रहा है। हरीश रावत ने कहा की ना कांग्रेस पार्टी भाग रही थी ना ही कांग्रेस के खाते, दो महीने रुका जा सकता था। चुनाव के बाद भी ये कार्यवाही की जा सकती थी। लेकिन ठीक चुनाव के बीच ये कार्यवाही करके इन्होंने दर्शाया की हमारे पास जितने भी हत्यार हैं हम उसका उपयोग करेंगे और विपक्ष को काम नही करने देंगे इसीलिए आज केंद्र सरकार का पुतला फूंका गया।

महानगर अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा मोदी सरकार कांग्रेस से घबरा गई है। चुनाव की बौखलाहट में भाजपा सरकार ने कांग्रेस के बैंक के खातों को फ्रीज करने का कार्य किया है। भाजपा की हकीकत अब जनता के सामने आने लगी है। वह बौखलाहट के कारण इस तरह के कृत्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कांग्रेस धन से नहीं मन से चलने वाली पार्टी है। अमन गर्ग ने कहा ने कहा कांग्रेस सड़कों पर उतरकर आमजन को भाजपा की सच्चाई दिखाने का काम कर रही है।

कांग्रेस के खाते सीज होने पर कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता गरिमा दसौनी ने कहा की सत्तारूढ़ दल में कहीं न कहीं घबराहट और डर दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा की सरकार अंदर ही अंदर राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की सफलता से घबराई हुई है। इसके साथ ही गरिमा दसौनी ने कहा की ये शायद भारत के इतिहास में पहली बार हुआ होगा जब सत्तारूढ़ दल ने विपक्ष के अकाउंट फ्रीज कर दिए। ये प्रकरण काले अध्याय के रूप में लिखा जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here