उत्तराखंड में शीतलहर ने बढ़ाया ठंड का प्रकोप, इन जिलों में घने कोहरे का अलर्ट

देहरादून। उत्तराखंड में इन दिनों शीतलहर के चलते कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। वहीं मौसम विभाग ने आज कुछ जिलों में फिर कोहरा छाने की पूर्वानुमान जताया है। जिससे ठंड में इजाफा हो सकता है।  मौसम विभाग ने शनिवार को हरिद्वार और उधम सिंह नगर में घना कोहरा छाने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन दोनों जनपदों में गंभीर शीतलहर का पूर्वानुमान मौसम विभाग ने जारी किया है। शीतलहर के कारण प्रदेश के लगभग तमाम इलाकों में लोगों को न्यूनतम तापमान घटकर 4 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है।

वहीं देहरादून, पौड़ी और नैनीताल में घना कोहरा छाने का येलो अलर्ट है। कुछ इलाकों में शीत लहर की स्थिति रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में घना कोहरा छाएगा और ठंड का प्रकोप भी रहेगा। ठंड के चलते हरिद्वार जनपद में शनिवार को स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में छुट्टी घोषित की गई है। जिलाधिकारी धीरज सिंह गर्ब्याल ने कक्षा एक से आठ तक समस्त सरकारी, निजी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में छुट्टी के आदेश दिए हैं। जिन स्कूलों में कक्षा 9 से 12 तक के लिए अतिरिक्त कक्षाएं चल रही है उनका संचालन भी सुबह 9 के बाद किए जाने की निर्देश डीएम ने दिए हैं।

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के मैदानी इलाकों में अगले सप्ताह से कोहरे से राहत मिलने के आसार हैं। 24-25 जनवरी के बाद में मैदानी इलाकों में कोहरा कम होने लगेगा। इससे ठंड कम होने के साथ ही लोगों को कोहरे से भी राहत मिलेगी। शुक्रवार को मैदानी क्षेत्रों में दोपहर तक कोहरा छाया रहा। जबकि पहाड़ी क्षेत्रों में धूप खिलने से मौसम खुशनुमा बना रहा। मसूरी, कर्णप्रयाग, आदि बद्री, देवल, नारायणबगड़ आदि क्षेत्रों में दिन भर धूप निकलने से ठंड का एहसास कम हुआ। देहरादून में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 12.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 6 डिग्री कम है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here