पूर्व कैबिनेट मंत्री के निधन से दौड़ी शोक की लहर, सीएम धामी ने दी श्रद्धांजलि..

उत्तराखंड के पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता मोहन सिंह रावत ‘गांववासी’ के निधन के बाद से प्रदेश में शोक लहर दौड़ गई है। मोहन सिंह रावत लंबे समय से बीमार चल रहे थे, जिसके चलते उनका शुक्रवार को निधन हो गया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा कार्यालय, देहरादून पहुंचकर मोहन सिंह रावत ’गांववासी’ के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मोहन सिंह रावत ’गांववासी’ का निधन भाजपा परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here