पंजाब: चरणजीत सिंह चन्नी ने ली 17वें मुख्यमंत्री पद की शपथ

  • सुखजिंदर सिंह रंधावा और ओपी सोनी ने भी उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की।
  • सुनील जाखड़ ने एक ट्वीट से हरीश रावत पर निशाना साधा

चंडीगढ़। पंजाब के वरिष्ठ नेता चरणजीत सिंह चन्नी ने पंजाब राजभवन में मुख्यमंत्री पद का शपथ ग्रहण कर ली है। राज्यपाल ने उनको शपथ दिलाई। उनके साथ सुखजिंदर सिंह रंधावा और ओपी सोनी ने भी उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की। पहले राहुल गांधी के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने की संभावना जताई जा रही थी, लेकिन वह शपथ ग्रहण करने के बाद पहुंचे। चन्नी पंजाब के पहले दलित मुख्यमंत्री हैं। वह पंजाब के 17वें मुख्यमंत्री बन गए हैं। शपथ ग्रहण समारोह में निवर्तमान मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह नहीं आए। शपथ ग्रहण समारोह से पहले चरणजीत सिंह चन्नी पंजाब कांग्रेस प्रभारी हरीश रावत से मिलने पहुंचे।
चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा है कि वह शपथ लेने के बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह से मिलने जाएंगे। समारोह में पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू,तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा सहित कैप्टन अमरिंदर सिंह कैबिनेट के अधिकतर मंत्री और कांग्रेस के कई विधायक भी पहुंचे।
सुनील जाखड़ ने एक ट्वीट कर विवादों को हवा दे दी। जाखड़ ने ट्वीट कर हरीश रावत के पंजाब में अगला चुनाव नवजोत सिद्धू के नेतृत्व में लड़ने के बयान पर सवाल उठा दिए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के रूप में चरणजीत चन्नी के शपथ ग्रहण के दिन ही रावत का यह बयान चैंकाने वाला है। यह मुख्यमंत्री के अधिकार को कमजोर करने की संभावना है, साथ ही उनके चयन को भी नकारता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here