भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट राज्यसभा सदस्य पद के लिए हुए निर्विरोध निर्वाचित

    देहरादून। राज्यसभा सदस्य के पद के लिए भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष महेंद्र भट्ट निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं। बता दें कि महेंद्र भट्ट ने 15 फरवरी को चार सेटों में नामांकन दाखिल किया था। उनके अलावा किसी दल या निर्दलीय उम्मीदवार ने नामांकन नहीं किया था। चुनाव अधिकारी ने महेंद्र भट्ट के निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा के बाद से बीजेपी में खुशी की लहर है। प्रदेश पार्टी मुख्यालय में महेन्द्र भट्ट का अभिनंदन कार्यक्रम किया जाएगा। बता दें कि उनका जीतना पहले से ही तय माना जा रहा था।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here