साक्षी महाराज उवाच, कांग्रेस ने कराई सुभाष चंद्र बोस की हत्या!

    • नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती पर भाजपा सांसद ने कहा, नेहरू-गांधी भी नहीं टिकते थे उनकी लोकप्रियता के आगे

    उन्नाव। अपने विवादित बयानों से चर्चा में रहने वाले भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। साक्षी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के लोगों ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की हत्या कराई थी। उन्होंने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की हत्या के पीछे कांग्रेस का हाथ बताया। साक्षी महाराज सुभाष चंद्र बोस की 125 वीं जयंती के दौरान यहां बोल रहे थे।
    साक्षी ने मंच से कहा कि सुभाष चंद्र बोस को समय से पहले मौत के गाल में भेज दिया था। मेरा आरोप है कि कांग्रेस के लोगों ने ही सुभाष चंद्र बोस की हत्या कराई। उनकी लोकप्रियता के आगे पंडित नेहरू तो कहीं ठहरते ही नहीं थे। महात्मा गांधी भी कहीं नहीं ठहरते थे। साक्षी ने आगे कहा, अंग्रेज इतने सीधे नहीं थे कि मांगने से आजादी दे देते। सुभाष चंद्र बोस कहा करते थे कि तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा। मैं कहना चाहूंगा कि लहू के भाव से हमें आजादी मिली थी।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here