• कई खिलाड़ियों को कोरोना होने के बाद टूर्नामेंट सस्पेंड, बचे हुए मैच किए जा सकते हैं री-शेड्यूल

नई दिल्ली। कोरोना संक्रमण के चलते आईपीएल का 14वां सीजन फिलहाल टाल दिया गया है।
बीसीसीआई के वाइस प्रेसिडेंट राजीव शुक्ला ने आज मंगलवार दोपहर करीब 1.15 बजे इस बात की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि फिलहाल टूर्नामेंट को सस्पेंड किया गया है। हम देखेंगे कि इसे आगे पूरा कराया जा सकता है, या नहीं। इस बयान से जाहिर है कि आईपीएल के बचे हुए 31 मैच री-शेड्यूल किए जा सकते हैं। दो दिन में कई खिलाड़ियों के पॉजिटिव आने के बाद ये फैसला लिया गया है।
पिछले दो दिनों में 3 टीमों के 4 खिलाड़ी, 1 कोच और 2 अन्य स्टाफ के कोरोना संक्रमित होने के बाद बीसीसीआई ने यह फैसला लिया। सोमवार को केकेआर के वरुण चक्रवर्ती और संदीप वॉरियर पॉजिटिव आए थे। साथ ही सीएसके के बॉलिंग कोच लक्ष्मीपति बालाजी और दो अन्य स्टाफ भी संक्रमित हुए थे। मंगलवार को सनराइजर्स हैदराबाद के रिद्धिमान साहा और दिल्ली कैपिटल्स के अमित मिश्रा भी पॉजिटिव पाये गए।

अब तक पॉजिटिव हुए खिलाड़ी और टीम स्टाफ

खिलाड़ी                         टीम

  1. वरुण चक्रवर्ती          कोलकाता नाइट राइडर्स
  2. संदीप वॉरियर          कोलकाता नाइट राइडर्स
  3. नीतीश राणा          कोलकाता नाइट राइडर्स
  4. देवदत्त पडिक्कल    रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
  5. अक्षर पटेल              दिल्ली कैपिटल्स
  6. एनरिच नोर्खिया       दिल्ली कैपिटल्स
  7. डेनियल सैम्स          दिल्ली कैपिटल्स
  8. अमित मिश्रा            दिल्ली कैपिटल्स
  9. रिद्धिमान साहा         सनराइजर्स हैदराबाद
  10. लक्ष्मीपति बालाजी (कोच) चेन्नई सुपर किंग्स
  11. किरण मोरे (कोच)            मुंबई इंडियंस

आईपीएल को टाल या पूरी तरह रद्द कर दिया जाता है तो बोर्ड को करीब 2000 करोड़ का नुकसान होगा। साथ ही इस साल भारत की मेजबानी में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप पर भी खतरा मंडराने लगेगा। भारत से मेजबानी छीनी जा सकती है। इससे भी बीसीसीआई को करोड़ों का नुकसान होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here