ब्रह्मपुत्र में 2 नाव आपस में टकराकर डूबीं, 65 लापता

गुवाहाटी। असम के जोरहाट में आज बुधवार शाम एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां ब्रह्मपुत्र नदी पर 100 यात्रियों को लेकर जा रहीं 2 नाव आपस में टकरा गईं। हादसे के बाद से करीब 65 लोग लापता हैं, जिनकी तलाश की जा रही हैं। इनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।
मिली जानकारी के अनुसार दोनों नाव अलग-अलग दिशा से आ रही थीं। एक नाव जोरहाट के निमतीघाट से माजुली आ रही थी, जबकि दूसरी माजुली से जोरहाट जा रही थी। स्थानीय लोगों के मुताबिक नाव माजुली घाट से सिर्फ 100 मीटर दूर थी। नावों में करीब 25 से 30 बाइक भी रखी हुई थीं।
नेशनल डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर लोगों को बचा रही है। हादसे के बाद असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा ने हादसे पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने राज्य के मंत्री बिमल बोहरा को तुरंत घटनास्थल पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here