
नई दिल्ली। पूरे देशभर में कोविड-19 का संकट बढ़ रहा है। फिलहाल कोविड के एक्टिव केस 6 हजार से ज्यादा हो गए हैं। पिछले 24 घंटों में 358 मामले सामने आए हैं। इसी के साथ राहत की बात यह है कि बीते 24 घंटों में कोविड से एक भी मौत दर्ज नहीं की गई।
केरल में सबसे अधिक एक्टिव केस, 10 राज्यों में उछाल
राज्यवार आंकड़ों के अनुसार, केरल 1957 सक्रिय मामलों के साथ सबसे अधिक प्रभावित राज्य बना हुआ है। इसके अलावा दिल्ली में 42 नए मामलों के साथ कुल सक्रिय केस 728 हो गए हैं।
अन्य प्रभावित राज्य (एक्टिव केस की संख्या)
- गुजरात: 980
- पश्चिम बंगाल: 747
- महाराष्ट्र: 607
- कर्नाटक: 423
- तमिलनाडु: 219
- उत्तर प्रदेश: 225
- राजस्थान: 128
- हरियाणा: 100
देश के अन्य हिस्सों में भी कुछ मामले सामने आए हैं, लेकिन मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश जैसे राज्यों में फिलहाल कोई सक्रिय मामला दर्ज नहीं है।
स्वास्थ्य विभाग के ऑफिशियल सोर्स के मुताबिक- कोरोना के बढ़ते केसों के बीच केंद्र सरकार तैयारियों की मॉक ड्रिल कर रहा है। सभी राज्यों को ऑक्सीजन, आइसोलेशन बेड, वेंटिलेटर और जरूरी दवाओं की पर्याप्त व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं।
सब-वेरिएंट से फैल रहा संक्रमण, लेकिन लक्षण हल्के
स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि मौजूदा उछाल ओमिक्रॉन के नए सब-वेरिएंट्स—JN.1, NB.1.8.1, LF.7, और XFC के चलते हो रहा है। इन वेरिएंट्स में संक्रमण की दर भले अधिक है, लेकिन लक्षण अपेक्षाकृत हल्के हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इन्हें निगरानी के वेरिएंट की श्रेणी में रखा है। यानी अभी ये गंभीर चिंता का विषय नहीं हैं, लेकिन सतर्कता जरूरी है।








