उत्तराखंड: अज्ञात वाहन की टक्कर से दो बाइक सवार युवकों की मौत, एक घायल

0
1

किच्छा। थाना पुलभट्टा अंतर्गत एनएच 74 पर सिरोली कला के निकट हुई सड़क दुर्घटना में बाइक पर सवार दो युवकों की मौत हो गयी, जबकि एक युवक घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस से दोनों शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

मिलीं जानकारी के अनुसार रविवार देर रात 18 वर्षीय अर्जुन, 19 वर्षीय प्रजव्वल उर्फ कृष्णा व जतिन निवासी ग्राम भंगा थाना पुलभट्टा किच्छा से अपने घर लौट रहे थे। सिरोली कला में हाईवे पर शर्मा ढाबे के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से तीनो गंभीर रूप से घायल हो गए।

उन्हें सीएचसी किच्छा में भर्ती करवाया गया। जहां चिकित्सक ने अर्जुन को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद गंभीर स्थिति देखते हुए कृष्णा व जतिन को रेफर कर दिया गया। जहां एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान कृष्णा ने भी दम तोड़ दिया। ग्रामीणों ने डंपर से दुर्घटना की आशंका व्यक्त करते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

Enews24x7 Team

Comments are closed.