सोनम रघुवंशी ने कराया पति राजा का कत्ल, पत्नी समेत चारों हत्यारे अरेस्ट

0
3

इंदौर। इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड में मेघालय पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मध्य प्रदेश के रहने वाले 3 हमलावरों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं सोनम ने यूपी के गाजीपुर में सरेंडर कर दिया है। पुलिस एक अन्य हमलावर को पकड़ने के लिए अभियान चला रही है। आरोप है कि लापता सोनम रघुवंशी ने ही अपने पति राजा की हत्या कराई थी। सुपारी देकर किलर्स को हायर किया था। मेघालय डीजीपी स्मति इदाशीशा नोंग्रांग के मुताबिक, पुलिस ने सोनम और तीन अन्य आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।

मेघायल के मुख्यमंत्री कॉनराड कोंगकल संगमा ने इस बात की पुष्टि की है। कॉनराड कोंगकल संगमा ने अपने ‘X’ हैंडल पर ट्वीट कर रहा कि, ”राजा हत्याकांड में 7 दिनों के भीतर मेघालय पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मध्य प्रदेश के रहने वाले 3 हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया गया है। महिला सोनम ने भी आत्मसमर्पण कर दिया है और 1 अन्य हमलावर को पकड़ने के लिए अभियान अभी भी जारी है।”

इंदौर निवासी ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की शादी 11 मई को इंदौर में रहने वाली सोनम रघुवंशी से हुई। शादी के बाद 20 मई को दंपती इंदौर से शिलांग हनीमून मनाने के लिए निकला। शिलांग पहुंचने के बाद 25 मई तक दंपती की परिजनों से बातचीत होती रही। इसके बाद दोनों का परिवार से संपर्क कट गया तो लोग परेशान हो गए। दोनों के फोन बंद आने से से परिजन घबरा गए। तभी से दोनों लापता थे। लापता होने के करीब 10 दिन बाद राजा का शव मिल गया था। लेकिन सोनम का कुछ पता नहीं चल रहा था।

पुलिस ने किया सोनम सहित 3 आरोपियों को गिरफ्तार

सोनम के नहीं मिलने पर परिजन ने मेघालय सरकार पर लापरवाही के आरोप भी लगाए थे। वहीं, मामले की जांच सीबीआई से करवाने को लेकर मुख्यमंत्री मोहन यादव को लेटर लिखा था। जिस पर सीएम ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को लेटर लिखा था। सीबीआई मामले की जांच करती उससे पहले ही सोनम के बरामद होने की बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि सोनम को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में एक ढाबे पर देखा गया है। पुलिस ने उससे पूछताछ की। जिसमें खुलासा हुआ कि सोनम ही पति राजा की कातिल है। उसने मध्य प्रदेश के रहने वाले लोगों के साथ मिलकर राजा की हत्या कर दी थी और खुद लापता हो गई थी। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

ढाबा संचालक से मांगा मोबाइल, फोन पर खूब रोई

ढाबे के संचालक साहिल यादव ने बताया कि, ”एक लड़की ढाबे पर पहुंची थी। उसने अपने घर फोन करने के लिए उससे मोबाइल मांगा था. फोन पर बात करते समय वह खूब हो रही थी। जिसके बाद हमने पुलिस को सूचना दी. पुलिस आई और महिला को अपने साथ थाने ले गई।”

सोनम करेगी खुलासा, क्यों मारा पति राजा को

सोनम के शिलांग से अचानक गायब होने के कारण कई तरह के कयास लगाया जा रहे थे। लेकिन इसी दौरान रविवार देर रात सोनम के भाई गोविंद को गाज़ीपुर पुलिस के द्वारा इस बात की सूचना दी गई कि आपकी बहन ढाबे पर है। इसके बाद उसे वन स्टॉप सेंटर में रखा गया है। तो वहीं, गोविंद अपनी बहन से मुलाकात करने के लिए गाजीपुर पहुंचे। वहीं, राजा के भाई विपिन का कहना है कि सोनम के भाई गोविंद ने ही उन्हें जानकारी देकर इस बात की सूचना दी है कि उनकी बहन गाजीपुर में मिल चुकी है। फिलहाल गाजीपुर तक उनकी बहन सोनम किस तरह से पहुंची है इसके बारे में जानकारी नहीं है। अब पुलिस, परिजन सहित सबको इस बात की वजह का इंतजार है कि आखिर सोनम ने राजा की हत्या क्यों की और कैसे हत्या का प्लान बनाया। हत्या में शामिल लोग कौन हैं।

Enews24x7 Team

Comments are closed.