उत्तराखंड: आर्मी जवान की सड़क हादसे में मौत, पत्नी घायल, एक साल पहले हुई थी शादी

0
2

चमोली। जिले के थराली में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि बाइक सवार दंपति सड़क हादसे का शिकार हो गए। इस हादसे में 29 साल के पति की तो मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 23 साल की पत्नी हादसे में घायल हो गई। मृतक भारतीय सेना में जवान था।

जानकारी के मुताबिक थराली विकासखंड के नैल गांव के रहने वाले दीपक जोशी की एक साल पहले ही शादी हुई थी। दीपक जोशी करीब एक महीना पहले ही छुट्टी पर घर आए थे। शुक्रवार को दीपक जोशी अपनी पत्नी मोनिका के साथ बुआ को भिटौली देने बाइक पर थराली जा रहा था, तभी बीच रास्ते में प्राणमति पुल से पहले ही मोड़ पर बाइक बेकाबू होकर हादसे का शिकार हो गई।बताया जा रहा है कि इस हादसे में पति-पत्नी खाई की ओर जा गिरे।

यहाँ भी पढ़े: उत्तराखंड रोडवेज की बस ने बाइक सवारों को कुचला, बेटे की मौत, माँ घायल

मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली लेकर गई, लेकिन उपचार के दौरान 29 साल के दीपक जोशी ने दम तोड़ दिया। वहीं पत्नी मोनिका का हल्की चोटें आई है, जिनका उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली में चल रहा है। पुलिस ने मृतक का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों का बुरा हाल है।

Enews24x7 Team

Comments are closed.