उत्तराखंड: सैलून में बाल कटवाने गई नाबालिग से अश्लील हरकत, आरोपी नाई गिरफ्तार

0
1

रुद्रपुर।किच्छा में एक किशोरी हेयर सैलून में बाल कटवाने गई थी, जहां नाई ने उसके साथ अश्लील हरकत की। वहीं, तहरीर मिलते ही पुलिस ने आरोपी नाई को गिरफ्तार कर उसे सलाखों के पीछे भेज दिया गया है।

जानकारी के अनुसार, पुलिस को सौंपी गई तहरीर में एक महिला ने बताया है कि बीती 1 जनवरी की शाम वो अपनी बेटी को सैलून में बाल कटवाने के लिए ले गई थी। जहां सैलून का नाई उसकी बेटी का बाल काटने लगा। तभी उसके फोन पर कॉल आ गया। ऐसे में वो बात करते हुए दुकान से बाहर आ गई। थोड़ी देर बाद बेटी ने शोर मचा दिया। जिसे सुन वो दुकान में घुसी। जब वो अंदर गई तो बेटी रो रही थी। पूछने पर बेटी ने बताया कि उसके साथ नाई ने अश्वील हरकत की। जिसे सुन उसके होश उड़ गए।

वहीं, बेटी से छेड़छाड़ को लेकर महिला ने दुकान में हंगामा कर दिया। आरोप है कि इस दौरान आरोपी अकरम निवासी फिरोजपुर, पुलभट्टा (उधम सिंह नगर) उस पर दबाव बनाने के लिए धमकाने लगा। महिला की शोर सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए। ऐसे में आरोपी मौका देख फरार हो गया। उधर, पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर पर आरोपी अकरम के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर धरपकड़ शुरू की. जिसे अब किच्छा से गिरफ्तार कर लिया गया है।

Enews24x7 Team

Comments are closed.