उत्तराखंड : दिनदहाड़े कॉलेज के सामने 12वीं के छात्र को चाकुओं से गोदा!

हल्द्वानी। आज शुक्रवार को यहां बाइक सवार युवकों ने दिनदहाड़े 12वीं के छात्र को कॉलेज के सामने ही धारदार हथियार से बुरी तरह गोद डाला। उसे बचने का कोई मौका नहीं मिला और वो लहूलुहान होकर वहीं गिर गया। वारदात को अंजाम देने के बाद बाइक सवार युवक फरार हो गए। इस वारदात के बाद स्कूल के सामने अफरा-तफरी का माहौल हो गया।
पुलिस ने बताया कि हमले का शिकार हुआ छात्र खालसा इंटर कॉलेज हल्द्वानी में 12वीं क्लास में पढ़ता है, जिसकी उम्र 17 साल है और नाम सक्षम आर्य है। आज शुक्रवार सुबह खालसा इंटर कॉलेज के सामने अंजाम दिया गया। घायल छात्र का बहुत ज्यादा खून बह चुका है। उसे पास के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है और उसकी हालत अभी गंभीर बनी हुई है।
एसपी क्राइम जगदीश चंद्र का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान की जा रही है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर मामले के कारणों का खुलासा कर दिया जाएगा। वहीं पुलिस चौकी से चंद कदम दूरी पर दिनदहाड़े हुई वारदात के बाद लोग दहशत में हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here