देहरादून। आज रविवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गढ़ी कैंट में गोर्खाली सुधार सभा द्वारा आयोजित ‘हाम्रो दशैं सांस्कृतिक महोत्सव’ में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने वीर सैनिकों, वीर नारियों एवं विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वालों को सम्मानित भी किया।उन्होंने सभी को नवरात्र एवं दशहरा पर्व की शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी पंरपरओं को आगे बढ़ाने में त्योहारों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। त्योहार आपसी भाईचारे एवं सौहार्द के प्रतीक होते हैं। उन्होंने कहा हमारी संस्कृति ही हमारी विशिष्ट पहचान होती है। हमें अपनी प्राचीन संस्कृति को बचा कर रखना होगा।मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर घोषणा की कि कर्नल आरपी गुरूंग के नाम पर गढ़ी कैंट में एक द्वार बनाया जायेगा। गोर्खाली सुधार सभा के भवन जीर्णोधार का कार्य किया जायेगा। गोरखा मिलिट्री इंटर कॉलेज के जीर्णोधार का कार्य किया जायेगा। गढ़ी कैंट, मिठीबेड़ी, घंघोड़ा, जैंतनवाला की आन्तरिक सड़कों का निर्माण कार्य किया जायेगा। भारतीय सेना में गोर्खाली समाज का बड़ा योगदान है। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, गोर्खाली सुधार सभा के अध्यक्ष पद्म सिंह थापा, ले. जनरल (रिटा.) शक्ति गुरुंग, टीडी भूटिया, सरोज गुरूंग, संध्या थापा, गोर्खाली सुधार सभा के सदस्य एवं गणमान्य उपस्थित थे।
Latest article
उत्तराखंड के इन 5 जिलों में जमकर बरसेंगे बादल, मौसम विभाग ने जारी किया...
देहरादून: उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में बीते कुछ दिनों से मौसम शुष्क रहने से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। लेकिन...
मसूरी-देहरादून मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा, पांच छात्र-छात्राओं की मौत, एक की हालत गंभीर…
मसूरी-देहरादून मार्ग पर चूनाखाल के पास शनिवार सुबह करीब पांच बजे एक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। इस हादसे...
ऋषिकेश में आवासीय कॉलोनी के पास मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस
ऋषिकेश। एम्स चौकी क्षेत्र के वीरभद्र रोड स्थित बंद पड़ी स्टेडिया फैक्ट्री के सामने आवासीय कॉलोनी के जंगल में एक युवक का...