प्रियंका का वार : सुरक्षित हैं तो मोदी जी और उनके खरबपति दोस्त!

  • कांग्रेस महासचिव ने प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में किसान न्याय रैली में मोदी की नीतियों पर उठाये सवाल

वाराणसी। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा आज रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हैं। वहां किसान न्याय रैली को संबोधित करने से पहले काशी विश्वनाथ मंदिर और मां कूष्मांडा के दरबार में हाजिरी लगाई। किसान न्याय रैली में प्रियंका ने कहा कि देश और प्रदेश त्रस्त है। किसी को भी मारा जा रहा है। देश में कोई भी सुरक्षित नहीं है। सुरक्षित हैं तो मोदी जी और उनके खरबपति दोस्त। किसानों के पास पैसा नहीं और मोदी जी दो-दो विमान खरीद रहे हैं। केंद्र सरकार ने सिर्फ छलावा किया है।प्रियंका गांधी रोहनिया स्थित जगतपुर इंटर कॉलेज के मैदान में किसान न्याय रैली में पहुंची और कहा कि सौ रुपए का पेट्रोल, 90 रुपए डीजल, एक हजार का सिलेंडर मिल रहा है। बेरोजगारी चरम पर है। शहरों को साफ करने वालों के प्रति अपशब्द कहे सीएम ने। जनता दुखी और त्रस्त है। आप इन परेशानियों से गुजर रहे हैं संघर्ष कर रहे हैं वहीं पीएम के खरबपति मित्र रोजाना हजारों करोड़ कमा रहे हैं। कोरोना काल में रोजगार बंद हुआ लेकिन सरकार ने राहत नहीं दी। देश के हवाई अड्डे, रेलवे अपने मित्रों को सौंप दिए।प्रियंका ने कहा कि पीएम ने अपने लिए दो हवाई जहाज खरीदे। एक हवाई जहाज आठ हजार करोड़ का और देश की एयर इंडिया को 18 हजार करोड़ में बेच दिया। देश नष्ट हो रहा है, इसको पहचानिए। सच्चाई बोलने से क्यों डर रहे हैं। चुनाव की नहीं अब देश की बात है।यह देश भाजपा के पदाधिकारी और प्रधानमंत्री की जागीर नहीं है, आपका देश है। जागरूक और समझदार नहीं बनेंगे तो ना खुद को बचा पाएंगे और न देश को। आपकी मेहनत ने इस देश को बनाया है। आपको आतंकवादी कहने वालों को न्याय देने के लिए विवश कीजिए।  मुझे जेल में डाल दीजिए, जब तक गृह राज्यमंत्री इस्तीफा नहीं देगा हम लड़ते रहेंगे। अपने अंतर्मन में झांकिए, एक सवाल पूछिए क्या इन सात सालों में आपके जीवन में तरक्की आई, विकास आपके दरवाजे पर आया। अगर सवालों का जवाब नहीं है तो आइए मेरे साथ कंधे से कंधा मिलाकर सरकार को बदलिए।प्रियंका ने कहा कि लखीमपुर में किसानों से मिलने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री अभी तक नहीं गए। दुनिया के कोने-कोने तक प्रधानमंत्री घूम सकते हैं। देश-देश भ्रमण कर सकते हैं, लेकिन अपने देश के किसानों से भेंट करने नहीं जा सकते। किसानों को वो आंदोलनजीवी और पता नहीं क्या-क्या कहते हैं।उन्होंने कहा कि हम डरेंगे नहीं। आइए हमारे साथ, हम मुंहतोड़ जवाब देंगे। देश को बचाने के लिए बदलाव जरूरी है। भाजपा सरकार के आने के बाद क्या आपकी जिंदगी में कोई बदलाव आया है। क्या विकास का रथ आपके द्वार पहुंचा है। अपने आप से पूछिए कि भाजपा सरकार में आपका कितना विकास हुआ है। अगर नहीं किया है तो आइए हमारे साथ, बदलाव जरूरी है।प्रियंका गांधी ने महंगाई के मुद्दे पर सरकार को घेरते हुए कहा कि पेट्रोल 100 के पार चला गया। एलपीजी एक हजार के पार चला गया। बिजली का दाम तीन बार बढ़ा दिया। जिनके घर में बिजली नहीं, उनके घर में भी बिजली का बिल आता है। ऐसे दिनों की किसी ने कल्पना नहीं की थी। केवल बड़े-बड़े पोस्टरों में दिखावा होता है।प्रियंका गांधी ने प्रदेश सरकार के बाद केंद्र सरकार पर हमला बोला। कृषि कानूनों को लेकर कहा कि मोदी जी ने कुछ देखा है? क्या उन्होंने देखा है कि प्रदेश के किसान किस हाल में हैं..क्या वो जानते हैं किसान किस मुश्किल का सामना कर रहे हैं, क्या मोदी जी ये जानते हैं कि आवारा पशु के कारण किसान भाई कितने परेशान हैं।वाराणसी में किसान न्याय रैली में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि इस देश के गृह राज्य मंत्री के बेटे ने अपनी गाड़ी के नीचे 6 किसानों को निर्ममता से कुचल दिया और सब परिवार ये कहते हैं कि हमें मुआवजा नहीं न्याय चाहिए। लेकिन हमें न्याय दिलाने वाला इस सरकार में नहीं दिख रहा है। प्रियंका ने कहा कि लखीमपुर में मैं जब किसान नक्षत्र सिंह के घर गई तो परिवार ने बताया कि उनका बेटा बीएसएफ में दाखिल हुआ है। जब मैं रमन कश्यप पत्रकार के घर गई तो बताया गया कि उन्हें जीप के नीचे कुचला गया। क्योंकि वे सच का वीडियो बना रहे थे। मैं सरकार से पूछती हूं कि घटना का दोषी कौन है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here