देहरादून में आफत की बारिश, दीवार गिरने से बहा छात्र, SDRF ने शव किया बरामद

देहरादून। उत्तराखंड में मौसम से मानसूनी बारिश आफत बनकर बरस रही है। देर रात से देहरादून, ऋषिकेश हरिद्वार और टिहरी जिले में झमाझाम बारिश हो रही है। बारिश के कारण तराई के इलाकों में भारी तबाही हुई है। भारी बारिश के कारण टपकेश्वर मंदिर के नीचे से बहने वाली तमसा नदीं भी उफान पर है। मंदिर पर बना पुल पूरी तरह से बह गया है। वही बात की जाए अगर मालदेवता की तो यहां भी बारिश से काफी नुकसान हुआ है। कई दुकानों पानी के सैलाब में बह गई।
देहरादून में एक कालेज की दीवार गिरने से एक छात्र बह गया। बाद में एसडीआरएफ ने शव बरामद किया। पुलिस के मुताबिक आज सुबह सिटी कंट्रोल रूम देहरादून द्वारा एसडीआरएफ टीम को सूचना प्राप्त हुई कि डीआईटी कॉलेज के पास ग्रीन वैली पीजी की एक दीवार गिरने के कारण एक छात्र बह गया है। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ टीम उपनिरीक्षक मनोज रावत के नेतृत्व में तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर पाया गया कि उक्त छात्र की मौके पर ही मृत्यु हो गई थी। टीम द्वारा उक्त छात्र के शव को बरामद कर बाहर अग्रिम कार्यवाही हेतु जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया। मृतक छात्र कैफ पुत्र अफजाल उम्र 20 वर्ष,निवासी ग्राम सरावनी बाबूगढ़ हापुड़ छावनी, हाल पता ग्रीन वैली कॉलोनी का था।
वहीं मसूरी के झड़ीपानी टोल पर भूस्खलन से दो मजदूर मलबे में दबे गए हैं। एक मजदूर की मौत हो गई है। जबिक एक घायल है। उधर, डोईवाला में घरों में पानी घुस गया। चंद्रभागा नदी में फंसे तीन लोगों को एसडीआरएफ ने रेस्क्यू किया। करलिगाड़ क्षेत्र में दो लोग लापता है। राहत और बचाव अभियान जारी है।








