केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री से सीएम धामी ने की मुलाकात, उत्तराखंड के लिए की ये मांग

- मुख्यमंत्री ने की केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री श्री सी.आर. पाटिल से भेंट
- राज्य की 5 जल विद्युत परियोजनाओं के क्रियान्वयन का किया अनुरोध
देहरादून/दिल्ली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दिल्ली दौरे पर हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को देर सांय नई दिल्ली में केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल से भेंट की। मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री से उत्तराखण्ड़ के सामाजिक एवं आर्थिक विकास को गति प्रदान करने के लिये मा0 सर्वाेच्च न्यायालय के निर्देशों के क्रम में विशेषज्ञ समिति द्वारा संस्तुति की गई।
यहाँ भी पढ़े: पीएम मोदी से मिले सीएम धामी, महाकुंभ के लिए 3500 करोड़ की आर्थिक सहायता का अनुरोध
राज्य की 21 जल विद्युत परियोजनाओं में 5 जल विद्युत परियोजनाओं के क्रियान्वयन का अनुरोध किया। केंद्रीय मंत्री ने मुख्यमंत्री को सकारात्मक कार्यवाही के प्रति आश्वस्त किया।








