उत्तराखंड में भीषण सड़क हादसा: बोलेरो पर पहाड़ी से गिरे बोल्डर, 2 की मौत

रुद्रप्रयाग।उत्तराखंड में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। वहीं केदारनाथ यात्रा मार्ग पर दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां सोनप्रयाग-मुनकटिया मार्ग के बीच पहाड़ी से गिर रहे बोल्डरों की चपेट में एक बोलेरो गाड़ी आ गया। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। वाहन में कुल 11 सवारियां मौजूद थीं। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंचीं और घायलों को तत्काल सोनप्रयाग अस्पताल पहुंचाया गया। इनमें से दो घायलों को गंभीर अवस्था में हायर सेंटर रेफर किया गया है।
घायलों के नाम
नवीन सिंह रावत, पुत्र जयेंद्र सिंह, निवासी सियालब, थाना बड़कोट, जिला उत्तरकाशी, उम्र 35 वर्ष (रेफर)
ममता, पत्नी चैन सिंह पवार, निवासी सियालब, थाना बड़कोट, जिला उत्तरकाशी, उम्र 29 वर्ष (रेफर)
प्रतिभा, पुत्री गिरवर सिंह, निवासी सियालब, थाना बड़कोट, जिला उत्तरकाशी, उम्र 25 वर्ष
मृतकों के नाम
रीता, पत्नी उदय सिंह, निवासी सियालब, थाना बड़कोट, जिला उत्तरकाशी, उम्र 30 वर्ष
चंद्र सिंह, पुत्र कलम सिंह, निवासी सियालब, थाना बड़कोट, जिला उत्तरकाशी, उम्र 50 वर्ष








