देहरादून समेत कई जिलों में आज भारी बारिश, अलर्ट जारी

देहरादून।उत्तराखंड के कई जिलों में खासकर पहाड़ी इलाकों में मौसम विभाग ने आज भारी बारिश के आसार जताए हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, बागेश्वर, चमोली, पिथौरागढ़ में बहुत हैवी रेन (भारी बारिश) होने की संभावना है। IMD ने विशेष रूप से इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
वहीं देहरादून, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और नैनीताल में कहीं-कहीं भारी बारिश और गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और बारिश की तीव्र दौर होने की संभावना है। जबकि शेष जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय विधि चमकने और बारिश के तेज दौड़ होने की संभावना है। इसके साथ थी मौसम विभाग ने संवेदनशील इलाकों में हल्के से मध्यम भूस्खलन होने और चट्टान गिरने के कारण मार्ग अवरुद्ध होने की चेतावनी दी है। कहीं-कहीं बाढ़ के कारण सड़क राजमार्ग या पुल अवरुद्ध हो सकते हैं या बह भी सकते हैं।
देहरादून सहित प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में इन दिनों सूरज और बादलों के बीच आंख मिचौली चल रही है। कहीं-कहीं पर बारिश के दौर भी हो रहे हैं। हालांकि फिलहाल बारिश का क्रम धीमा पड़ा हुआ है।पर्वतीय क्षेत्रों में भारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट से प्रशासन भी सतर्क है और हालात पर नजर रख रहा है। वहीं शुक्रवार को भी देहरादून सहित कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है।








