राजशेखरन का मिज़ाेरम के राज्यपाल पद से इस्तीफा, केरल से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं

मिज़ोरम के राज्यपाल कुम्मनम राजशेखरन ने कल मिज़ोरम के राज्यपाल के पद से इस्तीफ़ा दे दिया, उन्हें मई 2018 में ही राज्यपाल बनाया गया था।
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उन का इस्तीफ़ा स्वीकार कर लिया है, उनके स्थान पर असम के राज्यपाल जगदीश मुखी को मिज़ाेरम का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
राजशेखरन वर्ष 1970 से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े हैं और वर्ष 2015 से 2018 तक भाजपा केरल प्रदेश के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। राजनीति के जानकारों के अनुसार भाजपा कुम्मनम राजशेखरन को केरल से लोकसभा चुनाव लड़ा सकती है।
कुम्मनम राजशेखरन 2016 में तिरुवनंतपुरम की वट्टीयूरकावु विधानसभा सीट से चुनाव लड़े थे और दूसरे स्थान पर रहे थे, वहीँ 2014 में लोकसभा चुनाव में तिरुवनंतपुरम से भाजपा के ओ राजगोपाल दूसरे स्थान पर रहे थे। सूत्रों की मानें तो कांग्रेस के मौजूदा सांसद शशि थरूर तिरुवनंतपुरम सीट से दोबारा प्रत्याशी होंगे, वहीँ सत्ताधारी वाम गठबंधन यहां से भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के मौज़ूदा विधायक सी दिवाकरन प्रत्याशी हो सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here