गूगल “बोलो” से बच्चे घर बैठे सीखेंगे अंग्रेजी

गूगल ने एक नया एप ‘बोलो’ लांच किया है। गूगल बोलो एप प्राथमिक कक्षा के बच्चों को हिंदी और अंग्रेजी सीखने में मदद करेगा। गूगल इंडिया की तरफ से बताया गया कि यह एप आवाज पहचानने की तकनीक तथा टेक्स्ट-टू-स्पीच तकनीक पर आधारित है और इसे सबसे पहले भारत में पेश किया गया है। यह भी बताया गया कि इसमें एक एनिमेटेड कैरेक्टर होगा जो बच्चों को कहानियां पढ़ने के लिए प्रोत्साहित करती है और किसी शब्द का उच्चारण करने में दिक्कत आने पर बच्चों की मदद करती है। यह कहानी पूरी करने पर बच्चों का मनोबल भी बढ़ाती है।
गूगल इंडिया ने आगे बताया कि गूगल बोलो एप ऑफलाइन भी काम कर सकता है। इसके लिए आपकों 50 एमबी के इस एप को गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करना होगा जहाँ ये निशुल्क उपलब्ध है। इसमें हिंदी और अंग्रेजी की करीब 100 कहानियां हैं। यह एंड्रायड 4.4 (किटकैट) तथा इसके बाद के संस्करण वाले सारे डिवाइस पर चल सकता है। गूगल ने इस एप का उत्तर प्रदेश के करीब 200 गांवों में परीक्षण किया है। उन्होंने कहा कि परिणाम उत्साहजनक रहने के बाद इसे पेश किया गया है। उन्होंने कहा कि एप में आने वाले दिनों में अन्य भारतीय भाषाओं को भी शामिल करने पर विचार किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here