बारिश से देश की राजधानी दिल्ली का बेहाल, 19 साल का रिकार्ड तोड़ा

तीन दिन से हो रही तेज वर्षा, आज भी जारी

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में तीन दिन से लगातार बारिश हो रही है। बुधवार को बरसात ने 19 साल का रिकॉर्ड तोड़ा था। बारिश से राजधानी तर-बतर हो गई है। कई घरों में पानी घुस गया है। सड़कें जलकुंड बन गई हैं। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में सितंबर में औसतन 125.1 मिमी बारिश होती है, जबकि इस बार पहले ही दिन 24 घंटे में 112.1 मिमी बारिश हो गई। यानी, सितंबर की 90 फीसदी वर्षा एक दिन में ही हो गई है। बुधवार सुबह 8.30 बजे तक 112.1 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि शाम 5.30 बजे तक 76.5 मिमी बारिश हुई। इस तरह से 33 घंटे में 188.6 मिमी बारिश हुई। सबसे अधिक बारिश लोदी रोड केंद्र में सुबह 8.30 बजे तक 120.2 मिमी और शाम 5.30 बजे तक 75.8 बारिश दर्ज की गई। रिज में सुबह 8.30 बजे तक 81.6 और शाम 5.30 बजे तक 52.0 मिमी बारिश दर्ज हुई। पालम में सुबह 8.30 बजे तक 71.1 मिमी व शाम 5.30 बजे तक 80.6 मिमी बारिश दर्ज की गई। आज सुबह से रुक-रुककर हो रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here