उत्तराखंड में मौसम बदलने के आसार, तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि की चेतावनी

0
2

देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने के आसार हैं। देहरादून समेत चार जिलों में तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने प्रदेशभर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं गरज के साथ तीव्र बौछारें पड़ सकती हैं। चारधाम यात्रा मार्ग पर भी वर्षा के कारण सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार देहरादून, पौड़ी, नैनीताल और चंपावत जिले के कुछ हिस्सों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने के साथ ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिले में कहीं-कहीं 70 किलोमीटर प्रति घंटे की तेजी से हवाएं चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में बदलाव देखा जाएगा। यही वजह है कि प्रदेश के पर्वतीय व मैदानी जिलों में तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि की संभावना है। आने वाले दिनों की बात करें तो चार मई तक प्रदेशभर में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। इससे तापमान में कमी आने से गर्मी से राहत मिलेगी।

Enews24x7 Team

Comments are closed.